• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, August 1, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Kejriwal की राह पर पीके के पदचिन्ह -अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

"बिहार का चुनाव हम 2025 में जीतना चाहते हैं या 2024 में ही? अगर बिहार की जनता चाहती है तो हमें 2025 तक इंतज़ार करने की जरुरत नहीं है। हम इस नवंबर में होने वाले उपचुनावों में ही मामला सेटल कर सकते हैं।"

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 18, 2024
in राष्ट्रिय
0
Kejriwal

Kejriwal – ये तीखे, सटीक और बिहार के कई दिग्गजों पर सीधा निशाना साधने वाले बोल, किसी और के नहीं बल्कि 2 अक्टूबर को लाखों की भीड़ के बीच अपनी नई राजनीतिक पार्टी जन सुराज का ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर के हैं। प्रशांत इन दिनों जिस क्रांतिकारी अंदाज में नजर आ रहे हैं, उसने न केवल जन सुराज से जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि बिहार के कई प्रगतिशील युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को भी एक परिवर्तनकारी विचारधारा से जोड़ने में सफलता पाई है।

हालांकि पीके के बिहार को बदलकर रखने के आक्रामक रुख के दूसरे पहलु को देखें और समझने का प्रयास करें तो कई रोचक प्रश्न सामने आएंगे और सबसे बड़ा प्रश्न होगा क्या पीके, केजरीवाल की राह पर चल रहे हैं? या क्या केजरीवाल और पीके को उन दो रेल पटरियों की तरह समझा जा सकता है जो कभी एक नहीं होतीं लेकिन हमेशा साथ चलती हैं!

ये भी पड़े– केवल राजनीति (Politics) पर क्यों उठे सवाल

बिहार में लगभग 2 साल पदयात्रा करने के बाद व्यावसायिक तौर पर चुनावी रणनीति बनाने वाले पीके ने खुद चुनावी रण में उतरने का फैसला किया है। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने पलायन, गरीबी और अशिक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाया और परिवारवाद व जातिवाद पर भी जमकर हमला बोला। हालाँकि यह वे पारंपरिक राजनीतिक मुद्दे थे जो सालों से भारतीय राजनीति और खासकर बिहार में जड़ें जमाए हुए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने रणनीतिक रूप से बिहार में शराबबंदी के मुद्दे को हवा देना शुरू किया और शराबबंदी से हो रहे राजस्व के नुक्सान को बिहार की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने से जोड़ते हुए इसे हटाने का खुलकर समर्थन किया। साथ ही ‘सर्वे’ और ‘स्मार्ट मीटर’ को भी चुनावी मुद्दा बना दिया। (Kejriwal)

पार्टी की लॉन्चिंग कार्यक्रम में इक्कठा भीड़ के बल पर यह भी सन्देश देने का प्रयास किया कि राजनीतिक दलों और राजनेताओं को चुनावी रूप से समृद्ध बनाने वाले पीके जब खुद मैदान में कूदेंगे तो महफ़िल लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही, फिर प्रत्यासियों का चयन अमेरिकी पैटर्न पर करने की बात हो या आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार की ताबूत में अंतिम कील ठोकने की, पीके फिलहाल बिहार पर छाए हुए हैं। बिलकुल वैसे ही जैसे साल 2011 के अन्ना हजारे आंदोलन के बाद अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की राजनीति का नया सितारा बनकर उभरे थे।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शुरूआती राजनीति के नजरिए से देखें तो केजरीवाल और प्रशांत किशोर लगभग एक ही सियासी घोड़े पर सवार नजर आते हैं। बाहरी समानता की बात करें तो एक ने यूएन की नौकरी छोड़ी तो दूसरे ने आयकर विभाग की, लेकिन गहराई से देखें तो कई राजनीतिक घाटों का पानी पी चुके पीके, कम समय के लिए ही सही पर नीतीश को अपना सियासी गुरु बना चुके हैं, और जिस तरह अन्ना हजारे से केजरीवाल ने किनारा किया, पीके भी उसी राह का अनुसरण कर, नीतीश के सामने ही चुनौती बन खड़े हो गए हैं। हालाँकि केजरीवाल (Kejriwal) अन्ना के लिए कभी प्रत्यक्ष चुनौती नहीं बने लेकिन उनकी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं ने अन्ना को उनके खिलाफ जरूर कर दिया।

दूसरी ओर साल 2013 में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी और साल 2014 में सिटीजन फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस की स्थापना कर, पीके ने यह भी साफ़ कर दिया कि उनकी मनसा लंबी लड़ाई लड़ने की है। लड़ाई पूरे सिस्टम के खिलाफ, जिसकी जद में कई उत्तराधिकारियों की कुर्सियां भी शामिल हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसा लोकपाल बिल के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्ता को हिलाने और दिल्ली के सिंघासन पर सवार होने की मनसा के साथ, केजरीवाल ने जन आंदोलन को व्यापक रूप देने का काम किया था।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

बीजेपी और जेडीयू समेत करीब आधा दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों के लिए बतौर चुनावी रणनीतिकार काम चुके पीके आप को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि इन सब के बीच ये भी ध्यान देने की जरुरत है कि जिस तरह अन्ना के आंदोलन ने कई नेताओं को जन्म दिया उसी प्रकार पीके की अब तक की पद यात्राओं ने भी कई महत्वकांक्षी राजनेताओं के बीज बोय हैं। 100 से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जन सुराज से जोड़ने के साथ-साथ पीके की टीम में विपक्षी पार्टियों के कई पूर्व सांसद और कद्दावर नेता भी (Kejriwal)

Tags: Atul MalikramBJPJDUkejriwalpolitical strategist
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Congress

Congress के नए अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने हरमंदिर साहिब में टेका माथा…

4 years ago
drugs

आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी ना करें इन चीज़ों के साथ drugs का सेवन, बन जाती हैं जहर के समान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)