ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच बिजली गुल, चार अधिकारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड,1 बर्खास्त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बिजली गुल

लखनऊ। बिजली गुल: उत्तर प्रदेश में अचानक खराब हुए मौसम की मार आम लोगों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी पड़ी है। सोमवार को शुरू हुए यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान अचानक बिजली चली गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त राज्यपाल के अभिभाषण चल रहा था। इसका खामियाजा बिजली विभाग के तीन अधिकारियों और एक कर्मचारी को भुगतना पड़ा है।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सोमवार को विधान भवन की बिजली गुल होने को गंभीरता से लेते हुए शासन ने लखनऊ के विद्युत पारेषण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता संजय पासवान, उपखंड अधिकारी पुष्पेश गिरी और अवर अभियंता अमर राज को निलंबित कर दिया है, जबकि उपकेंद्र परिचालक (संविदाकर्मी) दीपक शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन विधान सभा मंडप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान कुछ समय के लिए बत्ती गुल हो गई थी। तमाम इंतजाम के बावजूद सदन की कार्यवाही के दौरान यूं बिजली गुल होने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा देर शाम शक्ति भवन मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा और उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सदन में बिजली गुल होने के कारणों के बारे में जानकारी ली।

मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि तेज आंधी को देखते हुए ट्रांसमिशन उपखंड मार्टिनपुरवा से आपूर्ति ठप कर दी गई थी जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रबंधन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिशासी अभियंता सहित अन्य पर कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने बताया कि संबंधित पारेषण और वितरण खंड के अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि सदन की कार्यवाही के दौरान सभी सतर्क रहें ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे।

बता दें कि सोमवार को आंधी व बारिश के कारण पहले सरोजनी नगर लाइन ट्रिप हुई, फिर चिनहट से चलाया गया, वह भी ट्रिप हो गई। विधानसभा सत्र के पहले दिन बिजली की आवाजाही अभियंताओं पर भारी पड़ी। हालांकि, मिनटों में गोमती नगर ट्रांसमिशन से बिजली विधान भवन की सामान्य कर दी गई, लेकिन देर शाम तक चली जांच में तीन अभियंताओं को प्रारंभिक जांच में दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया।

मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशन से राजभवन खंड और हुसैनगंज खंड के कई बिजली उपकेंद्र पोषित है। लाइनें ट्रिप होने से आधा दर्जन से अधिक बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रही। वहीं मार्टिनपुरवा बंद होने से ट्रांसमिशन से जुड़े अभियंताओं में हड़कंप मच गया। क्याेंकि विधानसभा का सत्र चल रहा था। अभियंताओं का तर्क था कि तेज आंधी और बारिश के कारण लाइनें ट्रिप हुई।

वहीं मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशनर लाइन से जो बिजली उपकेंद्र पोषित हैं, उनमें रेसकोर्स, कूपर रोड, राजभवन, जवाहर भवन, डालीबाग, हुसैनगंज, लोकभवन, दारुलशफा, ओसीआर सहित कई बिजली उपकेंद्र हैं। इन बिजली उपकेंद्रों में राजभवन बिजली उपकेंद्र से एक फीडर विधानसभा का है। जो मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशन लाइन बंद होने से राजभवन बिजली उपकेंद्र प्रभावित हुआ। वहीं अभियंताओं का दावा है कि बिजली आपूर्ति दोनों सोर्स फेल होने पर मिनटों में गोमती नगर ट्रांसमिशन लाइन से चालू कर दी गई थी।

उधर मध्यांचल के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा ने विश्वविद्यालय, रेजीडेंसी और महानगर खंड का सोमवार की सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभियंताओं से बिजली आपूर्ति और कार्यों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के साथ ही बिलिंग प्रतिशत सौ फीसद करने के साथ ही बिजली आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Tags: Electricity departmentElectricity supplyElectricity supply in UP assemblylucknow-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In