सागर धनखड़ की मौत मामला: पुलिस ने कहा- गवाहों की सुरक्षा का रोहिणी कोर्ट में कोई मुद्दा नहीं
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

सागर धनखड़ की मौत मामला: पुलिस ने कहा- गवाहों की सुरक्षा का रोहिणी कोर्ट में कोई मुद्दा नहीं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 26, 2022
in दिल्ली
0
सागर धनखड़

सागर धनखड़

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में युवा पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड से जुड़े गवाहों की सुरक्षा के मामले पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट में जवाब दाखिल करके कहा कि सभी पीड़ितों व गवाहों को सुरक्षा दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि इसके साथ ही मामले की सुनवाई करने वाली रोहिणी अदालत की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सागर धनखड़ हत्या मामले में पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपितों में से एक हैं।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह के समक्ष पेश रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल को अदालत परिसर की सुरक्षा में तैनात किया गया है। इस दौरान विशेष चेकिंग की जाती है। पुलिस ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए पीड़ितों, गवाहों की सुरक्षा अब कोई मुद्दा नहीं है और वे बेखौफ गवाही दे सकते हैं।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही युवा पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में मुख्य आरोपित ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर सुशील को जमानत पर रिहा किया गया तो उसके भागने की आशंका है। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल स्थिति रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि पीड़ितों और घायलों के साथ-साथ जांच के दौरान दर्ज अन्य सार्वजनिक गवाहों के बयानों से स्पष्ट है कि सुशील कुमार ने अन्य आरोपितों के साथ वह अपराध करने की साजिश रची थी। इतना ही नहीं, वही आरोपितों का नेतृत्व भी कर रहा था और वारदात का सरगना था।

पुलिस ने कहा कि सह-आरोपित के मोबाइल फोन में मिले एक मिनट के वीडियो में भी सुशील कुमार के मौके पर मौजूद होने की पुष्टि हुई है। इस वीडियो में वह सह-आरोपितों के साथ न सिर्फ हाथ में डंडा लिए हुए दिख रहा है, बल्कि पीड़ितों को पीटता भी दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान सुशील के फोन की लोकेशन शालीमार बाग, माडल टाउन और छत्रसाल स्टेडियम में सभी संबंधित स्थानों पर पाई गई थी।

स्थिति रिपोर्ट में पुलिस ने यह भी कहा कि सागर धनखड़ की वीभत्स तरीके से हत्या की गई। सुशील पर गंभीर आरोप हैं और इस मामले में अब तक 18 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान हुई है और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Tags: Delhi Policehas now filed an answernew-delhi-city-crimenewsSagar Dhankhar murder casestatethe High Courtwhat is the whole matter
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Filmfare

शिबोप्रसाद मुखर्जी ने ‘फैमिलीवाला’ से लेकर ‘द गोल्डन डाकू’ तक अपने रचनात्मक कैनवास का विस्तार किया

1 month ago
Chandigarh

रेलवे अंडर ब्रिज नियर विकासनगर मौलीजागरा चंडीगढ़ (Chandigarh) रोड पर बरसाती पानी जमा होने से आने जाने वाले लोग सुबह से शाम परेशान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Translate »