ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, November 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ सीखेंगे मूर्तिकला (Sculpture) का हुनर

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टाबर उत्सव बन रहा है अनूठी पहल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 11, 2024
in हरियाणा
0
Sculpture

जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 9वीं व 12वीं कक्षा के लगभग 40 से 50 विद्यार्थी टाबर उत्सव के तहत किताबी ज्ञान के साथ-साथ मूर्तिकला (Sculpture) का हुनर सीखेंगे। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 30 जून तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चलेगा। ऐलनाबाद के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस उत्सव के तहत बच्चों को मूर्तिकला का हुनर देना शुरू कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलीफ  एवं 3 डी स्कल्पचर आर्ट में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित दिया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं का रचनात्मक/कलात्मक विकास करवाने के लिए यह प्रशिक्षण बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में कारगर सिद्ध होगा। जिला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एक स्थान पर एकत्रित कर मूर्तिकला का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थी भविष्य में कला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेने के साथ राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की मूर्ति शिल्प प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानेंगे। इस शिविर में राज्य के निपुण कलाकारों एवं सह कलाकारों द्वारा विद्यार्थियों को मूर्तिकला में पारंगत किया जाएगा और प्रयोग होने वाली सामग्री जैसे क्ले, पीओपी (अन्य माध्यम) व सामग्री आदि से लघु मूर्तिशिल्पों को बना कर रंगों से हुनर भी सिखाए जाएंगे।

ये भी पड़े– State के लिए चार लडक़े व चार लड़कियां चयनित

जिससे भविष्य में उनको मूर्तिकला (Sculpture) क्षेत्र में शिक्षा के साथ मूर्तिकला के क्षेत्र में प्रतियोगिता, रोजगार एवं मूर्तिकला के क्षेत्र में करियर बनाने का भी ज्ञान मिलेगा। प्रशिक्षण देने वाले कलाकारों द्वारा कला संस्कृति तथा मूर्तिकला के उत्थान संरक्षण, संवर्धन एवं विकास हेतु कला को निखारा जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपना कैरियर बना सकेंगे। जिला में आधुनिक मूर्तिकला के प्रचार.प्रसार हेतु यह शिविर अत्यंत सार्थक सिद्ध होगा। इस शिविरध्समर कैम्प में विद्यार्थियों को प्रतिदिन रिफै्रशमेन्ट भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी इस शिविर में एक महीने हेतु नि:शुल्क भाग ले सकते हैं।

टाबर उत्सव कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी उमा शंकर, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा तथा सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेन्द्र कुमार तथा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह के मार्गदर्शन में हृदय कौशल, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) तथा कार्यक्रम अधिकारी (कल्चर) अमनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में जिला में किया जा रहा है। निपुण कलाकार आशीष कुमार व सहायक कलाकार अभिषेक सहारण ने बताया कि मूर्तिशिल्प एक मात्र ऐसा विषय है, जिसमें सभी विषयों का अध्ययन एक साथ हो जाता है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शारीरिक, मानसिक एवं बौधिक ज्ञान को नवीनता प्रदान करता है। हरियाणा राज्य में लुप्त होती मूर्तिकला (Sculpture) का विकास एवं विभिन्न माध्यमों में जैसे धातु लकड़ी, पत्थर, पीओपी, टैराकोटा, कांच, वैल्डिंग, सिरामिक, असेम्बलेज आदि माध्यमों से भी अवगत करवाया जाएगा। कक्षाओं को प्रयोगात्मक व रोचक बनाने के लिए लाईव मोडल डेमो से भी कार्य करवाया जाएगा। प्राचार्य अनिल दहिया ने बताया कि जिला के लगभग 40 से 50 विद्यार्थी इन 30 दिनों में तकनीकी व कलात्मक दृष्टिकोण से लाभान्वित होंगे।

इस कैंप के करण बच्चों को सबसे बड़ा फायदा यह है कि वह सोशल मीडिया से दूर होकर इसमें रुचि बना रहे हैं तथा अपने समय का सही शुद्ध प्रयोग करते हैं और अपनी कल्पना से नई-नई रचनात्मक चीजें सीखते हैं और बच्चे धीरे-धीरे अपने आप से जुड़ रहे हैं और अपने भविष्य को सकारात्मक दिशा की ओर ले जा रहे हैं। इस प्रकार के उत्सव से बच्चों के माता-पिता भी अपनी रुचि दिखाते हुए बच्चों को स्कूल में भेजने को प्रेरित हो रहे हैं।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Government Model Culture Senior Secondary SchoolHaryanaSculptureSkill
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Human Chain

Sirsa : मानव श्रृंखला बनाकर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन|

3 years ago
TVS iQube

148 किमी रेंज वाले TVS iQube की बिक्री में 580% की बढ़ोतरी, जानिए क्या है इसमें खास?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

November 4, 2026
SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

November 4, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In