ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

30 की उम्र के बाद ढीली पड़ना शुरू कर देती है स्किन ! मदद कर सकते हैं ये टिप्स

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 14, 2022
in लाइफस्टाइल
0
स्किन

30+ स्किन Care Routine वैसे तो उम्र बढ़ना बेहद ही स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन कई सारे बाहरी कारण जैसे सूरज की किरणें और प्रदूषण के साथ-साथ खाने की अनहेल्दी आदतें तनाव और नुकसानदायक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स आपके शरीर से ज्यादा आपकी त्वचा की बढ़ती उम्र का कारण बन सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, 30+ Skin Care Routine: 30 की उम्र में कदम रखने वालों के शरीर में बदलाव होना आम है। जिस बात की चिंता लोगों को सबसे ज्यादा होती है वह है उनकी स्किन। सफेद होते बाल, पाचन से जुड़ी परेशानियां, थकान बढ़ने के साथ-साथ त्वचा अपना लचीलापन खोने लगती है और जब आप 30 के होते हैं तो ये सारी चीज़ें और ज्यादा हाईलाइट होने लगती है। तो समय से पहले बढ़ती उम्र के इन लक्षणों को बाहरी और अंदरूनी सही पोषण से काफी हद तक रोका जा सकता है। तो आज हम यहां एक बेसिक गाइड के बारे में जानेंगे जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है

1. हेल्दी डाइट लें करें इसकी शुरुआत

खानपान का असर सबसे जल्द त्वचा पर दिखाई देता है और लंबे समय तक बना भी रहता है। इसलिए एक्सपर्टस इस पर सबसे पहले और ज्यादा फोकस करने की सलाह देते हैं। तो जितना हो सके हरी सब्जियों, फलों और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही रोजाना दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी शरीर से सारे टॉक्सिन को आसानी से बाहर निकाल देता है और त्वचा को नमी भी प्रदान करता है जिससे उसका लचीलापन बना रहता है। नमी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है जिसकी वजह से चेहरे पर बारीक रेखाएं नजर आने लगती हैं।

2. एंटी-एजिंग के फायदों के लिए कोलेजन

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बाहरी कारणों से शरीर में कोलेजन का निर्माण कम होता जाता है। कोलेजन प्रोटीन का एक प्रकार है जोकि आपकी स्किन के लचीलेपन को बनाए रखते हुए सेहतमंद, चमकदार और जवां बनाएं रखते हैं। अगर आपके शरीर में कोलेजन का स्तर बहुत ज्यादा है तो आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से मुलायम और लचीली होती है। जब हम बूढ़े होते हैं तो कोलेजन के पर्याप्त निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए साफ-सुथरा खाना और वनस्पति आधारित उच्च विटामिन सी युक्त खाद्य और वनस्पति आधारित कोलेजन निर्माता सप्लीमेंट खाना जरूरी हो जाता है। यह शरीर में प्राकृतिक रूप से कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है।

3. एसपीएफ है जरूरी

चाहे धूप हो या ना हो, सनस्क्रीन आपके रोजमर्रा के एंटी-एजिंग किट का हिस्सा होना चाहिए। ज्यादातर एक्सपर्ट सूरज की तेज किरणों से स्किन को बचाने के लिए रोजना एसपीएफ का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। यूवीबी आपकी स्किन के लिए कई सारी परेशानियां खड़ी कर सकता है जैसे सनबर्न, भूरे धब्बे, झुर्रियां और त्वचा की सेहतमंद कोशिकाओं का टूटना।

4. चेहरे की मसाज

आपको अपने चेहरे की मसाज के लिए वक्त जरूर देना चाहिए। इससे त्वचा को ढेर सारे फायदे मिलते हैं, जिसमें रक्त संचार का बढ़ना, लिम्फेटिक ड्रेनेज, कोशिकाओं की संख्या को उत्पेरित करना और मांसपेशियों के तनाव को कम करना, शामिल है। चेहरे की मसाज करने से आप जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट लगाते हैं वह अच्छी तरह अवशोषित होता है।

5. एक्सफोलिएट करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं

स्किन केयर के किसी भी दिनचर्या में एक्सफोलिएशन बहुत ही अहम हिस्सा होता है। यह त्वचा का रंग फीका करने वाली मृत कोशिकाओं के जमाव को हटाता है। नियमित रूप से एक्सफोलिएशन करने से आपकी त्वचा सेहतमंद और चमकदार बनी रहती है। जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन से त्वचा के एसेंशियल ऑयल्स कम हो जाते हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि हफ्ते में तीन बार से ज्यादा एक्सफोलिएट ना करें और इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

तो बढ़ती उम्र के साथ अपनी स्किन को सेहतमंद रखने के लिये इन बेसिक टिप्स को याद रखें।

Tags: 30+ Skin Care Routineanti ageing tipsbasic skin care routinebasic skin care tipsbeauty tipsfashion beautylifestylelong lasting beauty
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Civil Hospital Sector 6

Panchkula:- विश्वास फाउंडेशन ने बांटे सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में पौधे|

3 years ago
Education

सीएम के ओएसडी ने प्रयोग फांउडेशन के शिक्षा (Education) बैंक कार्यक्रम में लिया भाग

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

October 26, 2026
Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

October 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In