ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

मुंबई इंडियंस में आया दक्षिण अफ्रीकी युवा जांबाज, क्या बदलेगी टीम की किस्मत?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in खेल
0
मुंबई इंडियंस

मुंबई। आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स के विकल्प के तौर पर आइपीएल के शेष बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स से अनुबंध किया। मिल्स टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब स्टब्स को उनकी जगह टीम में मौका दिया गया है। 21 साल के स्टब्स को मुंबई की टीम ने अपने साथ 20 लाख रुपये में जोड़ा है। स्टब्स ने अब तक 17 टी-20 मैच खेले हैं और 157.14 के शानदार स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए हैं। इस 21 साल के खिलाड़ी ने इस दौरान तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

टायमल मिल्स ने आइपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए चोटिल होने से पहले 5 मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने टीम के लिए कुल 6 विकेट लिए थे और उनका इकानामी रेट 9.85 का रहा था। वहीं इस सीजन में उनकी बेस्ट गेंदबाजी 354 रन देकर 3 विकेट रहा था। मिल्स का ये आइपीएल में दूसरा सीजन था और इससे पहले वो साल 2017 में आइपीएल में खेले थे और इस सीजन में भी उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए थे।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम इस सीजन में पहले ही प्लेआफ की होड़ से बाहर हो चुकी है। इस टीम ने इस आइपीएल नीलामी में अपने कई स्टार खिलाड़ियों को गंवा दिया था और रोहित शर्मा की कप्तानी का जादू इस बार नहीं चल पाया। मुंबई प्लेआफ की होड़ से इस सीजन में बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले थे जिसमें उसे एक में जीत मिली थी, लेकिन 8 मैचों में हार मिली थी। अब मुंबई को 6 लीग मैच और खेलने हैं जिसमें इस टीम को अपना अगला मैच शुक्रवार को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।

Tags: cricketIndian premier leagueiplIPL 2022MImi newsMumbai IndiansSportsSports and RecreationTristan StubbsTymal Mills
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In