ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

दलाल ने दे दी नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स व डेवेलपमेंट टैक्स की नकली रसीदें, और फिर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in हरियाणा
0
नगर निगम

पानीपत,30 अप्रैल। आप नेता एवं उद्योगपति राकेश चुघ ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का तो पहले से ही बोलबाला था लेकिन अब नगर निगम का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है कि एक दलाल ने नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स व डेवेलपमेंट टैक्स की करीब 5 लाख रूपए की नकली रसीदें ही एक वकील को दे दी गई। इससे लगता है कि नगर निगम में ऐसे दलाल सक्रिय है जोकि लोगों को नकली रसीदें भी दे रहे है। इस मामले की सरकार द्वारा उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिये ताकि प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर निगम की नकली रसीदें देने वाले लोगों का पर्दाफास हो सके। राकेश चुघ शनिवार को एसडी कालेज रोड स्थित एक शोरूम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। राकेश चुघ ने बताया कि एक वकील ने अपने सेक्टर 24 स्थित प्लाट का प्रॉपर्टी टैक्स ठीक करवाने के लिये एक दलाल का सहारा लिया और दलाल ने कहा कि इसकी पूरी फाइल बनेगी। दलाल ने वकील से प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 1 लाख 53 हजार रूपए ले लिये और उसकी नकली रसीद दे दी गई। वहीं दलाल ने वकील से प्रॉपर्टी का डेवेलपमेंट टैक्स 302 रूपए प्रति वर्ग गर्ज भरने के नाम पर करीब 3 लाख 65 हजार रूपए ले लिये और उसकी भी नकली रसीद दे दी। वकील ने जब नगर निगम कार्यालय में जाकर रसीदों को ऑनलाईन चैक किया तो दोनो रसीदें फर्जी मिली। राकेश चुघ ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों की शह के बिना कोई भी दलाल इस तरह से नकली रसीदें नहीं दे सकता। इसलिये सरकार द्वारा इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिये ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने दलालों के माध्यम से अपना प्रॉपर्टी टैक्स भरा है तो उनको अपना प्रॉपर्टी  टैक्स ऑनलाईन जरूर चैक करना चाहिये। वहीं राकेश चुघ ने कहा कि उनको नगर निगम के नाम से एक ठेकेदार का 83 हजार रूपए का ऐसा बिल मिला है, जिसपर कोई तारीख ही नहीं लिखी है और उस बिल पर सीरियल नंबर भी एक लिखा हुआ है। राकेश चुघ का आरोप है कि हो सकता है कि यह बिल भी नकली हो और इसकी भी जांच करवाई जानी चाहिये। इस मौके पर आप के जिला उपाध्यक्ष दीपक बगा, मध्य जोन के युवा उपाध्यक्ष पवन कोहली और जिला युवा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद रहे।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In