ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

पुलिस के हत्थे चढ़ा 40 हजार का इनामी डकैत, चंबल में खत्म हुआ कल्ली गुर्जर का आतंक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in Uncategorized
7
कल्ली गुर्जर

कल्ली गुर्जर

मुरैना/मध्यप्रदेश। मुरैना पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में 40 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को उसके भाई व बहनोई के साथ दबोच लिया। पकड़े गए डकैताें से एक रायफल, एक कट्टा और 14 कारतूस भी जब्त किए हैं। इस धरपकड़ में डकैत कल्ली गुर्जर का एक पैर टूट गया। अब तक पुलिस कल्ली गुर्जर सहित उसकी गैंग के पांच लोगाें को गिरफ्तार कर चुकी है।
कल्ली गुर्जर वही डकैत है, जिसने पहाड़गढ़ के स्याही की टेक गांव में एक 17 वर्षीय लड़की से शादी की इच्छा जताई थी। जब नाबालिग के दादा गोपाल गुर्जर व उसकी मां रामाबाई गुर्जर ने शादी से इंकार कर दिया, तो डकैत व उसके भाई जितेन्द्र गुर्जर व बंटी गुर्जर ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे लड़की की मां के पैर में चोट आई थी। इसके साथ ही डकैत कल्ली गुर्जर ने उनके घर पर फायरिंग भी की थी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि डकैत कल्ली गुर्जर शनिश्चरा पहाड़ी के पास ऐंती गांव में किसी वारदात की फिराक में है। रात 3 बजे के करीब पुलिस ने कल्ली गुर्जर की गैंग को शनिश्चरा पहाड़ी पर घेर लिया। इस दौरान डकैताें की ओर से कुछ फायर हुए, तो पुलिस ने भी चारों ओर से जवाबी फायर ठोके। पुलिस बल की संख्या देख डकैत वहां से भागने लगे। पत्थरों की खदानों के रास्ते से भागते समय डकैत कल्ली गुर्जर पत्थर खदान के गड्ढे में गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया। दर्द से कराह रहे कल्ली को पुलिस ने गड्ढे में ही दबोच लिया। इसके बाद उसके भाई बंटी गुर्जर व बहनोई गिर्राज गुर्जर को भी पकड़ लिया। डकैत कल्ली पर शिवपुरी में 10 हजार, मुरैना में पांच और आइजी द्वारा 30 हजार का इनाम घोषित किया है, जबकि उसके भाई व बहनोई पर 10-10 हजार का इनाम हैं। एसपी बागरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि डकैत कल्ली के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।

डकैतों से बरामद हथियार,संरक्षणदाताओं के मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखे थे

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए डकैतों में कल्ली गुर्जर से पुलिस को 315 बोर की बंदूक व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथी डकैत बंटी गुर्जर से 315 बोर का देशी कट्‌टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि डकैत को पकड़ने के लिए पुलिस ने कल्ली गुर्जर के रिश्तेदारों व उसके दो दर्जन के लगभग संरक्षणदाताओं के मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखे थे। जिनकी मदद से उसे पकड़ा जा सका है।

गुड्डा के भूमिगत होने के बाद खुद की गैंग खड़ी कर रहा था कल्ली

पुलिस की पकड़ में आया डकैत कल्ली गुर्जर, मूल रूप से 60 हजार रुपये के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग का सदस्य है। डकैत गुड्डा गुर्जर को दो न्यायालयों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है, मुरैना पुलिस बीते एक साल से गुड्डा गुर्जर की तलाश में जुटी है, तब से गुड्डा गुर्जर भूमिगत है। उसने लंबे समय से किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दिया है। डकैत गुड्डा गुर्जर अगर आत्मसर्पण करता है तो उसे पूरी जिंदगी जेल की चाहरदीवारी में काटनी होगी, ऐसे में पुलिस भी मान रही है कि गुड्डा को पकड़ना इतना आसान नहीं है। गुड्डा गुर्जर के भूमिगत होने के बाद डकैत कल्ली गुर्जर सक्रिय हो गया और धीरे-धीरे अपनी गैंग बढ़ा रहा था। डकैत कल्ली गुर्जर की गैंग में अभी उसके दो भाई, बहनोई व एक अन्य युवक के शामिल होने की पुष्टि पुलिस कर रही है।

इनका कहना

डकैत कल्ली गुर्जर व उसकी गैंग के पांच सदस्य पकड़ में आ चुके हैं, जिनसे दो रायफल, एक कट्टा और 30 कारतूस मिले हैं। यह गैंग अंचल के लिए बड़ा खतरा बन रही थी, जिसे समय रहते काबू में कर लिया। अब हमारे टारगेट पर गुड्डा गुर्जर है, उसे दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। हम एक महीने के भीतर गुड्डा गुर्जर को भी दबोच लेंगे।

–आशुतोष बागरी,एसपी,मुरैना।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलारस निरीक्षक वेदेन्द्र कुशवाह व उनकी टीम, थाना सिविल लाईन प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान व उनकी टीम, थाना प्रभारी रिठौराकलां उनि संजय सिंह किरार, सउनि अजय वैशान्दर व सायबर सेल प्रभारी सचिन पटेल व टीम आर. योगेन्द्र सिंह, आर.मंगल सिंह गुर्जर, आर.दिलीप गुर्जर, आर.संजीव अटल, आर.मीरेन्द्र सिंह, आर.रवि पटेल, आर.अजीत गुर्जर, आर.सरवजीत आर.सोनेद्र सिंह, आर.शेर सिंह, आर.सुरेन्द्र सिंह, आर.प्रदीप सिंह, आर. अरविन्द सिंह आर.अनिल सिंह, आर.संजय गुर्जर व आर.मुनेन्द्र चौहान, पहाड़गढ़ थाना प्रभारी उनि धर्मेन्द्र गौर व उनकी टीम, थाना प्रभारी रामपुर उनि अरूण कुशवाह व उनकी टीम, चौकी प्रभारी झुण्डपुरा सउनि सोवरन सिंह यादव व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

Tags: ChambalGwaliorLatest NewsMadhya Pradesh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गुरमीत

एक माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ इस खास ठिकाने पर पहुंचा

4 years ago
कब्र

कब्र से निकाला विवाहिता का शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

October 20, 2026
Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

October 20, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In