• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

देवी मानकर 24 साल पहले जिस बेटी को लिया था गोद, उसने ही कर दी मां-बाप की हत्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बेटी

कानपुर। बेटी: बर्रा दो में सोमवार देर रात अलग-अलग कमरे में सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौका-ए-वारदात से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में ही दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया तो वजह जानकर सभी दंग रह गए। बुजुर्ग दंपती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। संपत्ति के लालच में अंधी हुई युवती ने इकलौते भाई को भी मार डालना चाहती थी, लेकिन वह बच निकाला और शायद इसी वजह से दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश भी हो गया। युवती की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस की छह टीमें प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

महाराजपुर के प्रेमपुर निवासी फील्ड गन फैक्ट्री से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय मुन्नालाल उत्तम करीब 25 वर्ष से पत्नी राजदेवी, बेटे विपिन और बेटी आकांक्षा के साथ बर्रा दो स्थित मकान में रहते थे। मुन्नालाल के कोई बेटी नहीं थी, इसीलिए उन्होंने अपने भाई रामप्रकाश की बेटी आकांक्षा को गोद ले लिया था। मुन्नालाल के बेटे विपिन ने बताया कि सोमवार रात बहन ने अनार का जूस निकाला था, जिसे पीने के बाद चक्कर आने लगे। उसके बाद वह पहली मंजिल पर सोने चले गए। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच बहन ने उसे जगाकर मां-पिता की हत्या होने की जानकारी दी।

बकौल विपिन बहन आकांक्षा ने उसे बताया कि पिता आगे कमरे में सो रहे थे और वह मां के साथ पीछे कमरे में बेड पर सो रही थी। देर रात नींद खुली तो तीन लोग खड़े थे। मां खून से लथपथ थी। वह शोर मचा पाती तभी एक आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो देखा कि मां और पिता के गले से खून बह रहा था। उसके बाद विपिन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आनंद कुलकर्णी, पुलिस उपायुक्त दक्षिण सलमान ताज पाटिल, अपर पुलिस उपायुक्त मनीष सोनकर चार थानों के फोर्स, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की तो आकांक्षा की गतिविधियां संदिग्ध लगी। हालांकि विपिन की ओर से पारिवारिक विवाद में अपने सालों सुरेन्द्र और मयंक उत्तम को ही नामजद करा दिया गया। मगर, पुलिस ने जब आकांक्षा से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। आकांक्षा ने बताया कि उसने अपने प्रेमी रोहित उत्तम के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में माता-पिता की हत्या की है। भाई की भी हत्या की योजना थी। योजना थी कि मां-पिता की हत्या के बाद भाई को आत्महत्या दर्शाया जाए। प्लान ए सफल हो गया, मगर प्लान बी में गड़बड़ी हो गई, जिससे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया।

बोलूे जिम्मेदार: दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। आकांक्षा ने कबूल किया है कि उसने संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम दिया। वह भाई को भी मार डालना चाहती थी। फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है। – विजय सिंह मीना, पुलिस आयुक्त

Tags: Barra murderkanpur crimeKanpur murderKanpur newskanpur-city-crimemurder in barr kanpurnewsold age couple murderstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rahul Gandhi

कर्नाटक में गरजे Rahul Gandhi, बोले- भाजपा और आरएसएस को हराने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट

4 years ago
MnM Talkies

MnM Talkies Announces Return of Bhaskar Bose

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

July 4, 2026
Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)