• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 3, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

शहीद प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही निकल पड़ी चीखें, श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
प्रवीण सिंह

बलिदानी प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव पुंडोली पहुंच गया। इस दौरान पूरा गांव प्रवीण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान अपने बलिदानी पिता की तस्‍वीर पकड़े छह साल के वंश को देख हर किसी का दिल पसीज गया।

बलिदानी जवान को नम आंखों के बीच सैन्य सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ प्रवीण सिंह को उनके पैतृक घाट शिवपुरी में अंतिम विदाई दी। जम्मू से वायु सेना के विशेष विमान से शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर बलिदानी प्रवीण सिंह को सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया गया।

ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा

बलिदानी प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर को उनके टि‍हरी स्‍थ‍ित पैतृक गांव लाया गया है। गांव में बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा है। गांव से नजदीक मल्गढ़ में बलिदानी की अंतिम यात्रा के लिए गांव के लोग अपने वाहनों पर शहीद की फोटो और तिरंगा लगाकर पहुंचे हैं।

देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया

विदित हो कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में बीते गुरुवार को एक बम धमाके में टिहरी गढ़वाल के भिलंगाना ब्लाक के पांडोली गांव हाल निवासी लक्ष्य एनक्लेव बंजारावाला देहरादून निवासी प्रवीण सिंह एक बम धमाके में घायल हो गए थे। जहां उपचार के दौरान उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया। बलिदानी प्रवीण वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और 15वीं गढ़वाल राइफल में कश्मीर में तैनात थे। प्रवीण का विवाह वर्ष 2014 में अमिता से हुआ था। वह अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र वंश को भी छोड़ गए है। 27 मई को ही वह अपनी छुट्टियां बिताकर दोबारा ड्यूटी पर गए थे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजल‍ि

शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के सपूत को श्रद्धाजंलि देते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार बलिदानी प्रवीण सिंह के परिवार के साथ खड़ी है। सरकार की ओर से बलिदानी के लिए जो अनुमन्य राशि निर्धारित की गई है। वह परिवार को जल्द पहुंचाई जाएगी। साथ ही बलिदानी के गांव में किसी विद्यालय या मार्ग का नाम बलिदानी प्रवीण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा की प्रवीण के बलिदान होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं। एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने के लिए बलिदानी प्रवीण के ससुर प्रेम सिंह नेगी, सास सरोजनी देवी, रवि नेगी, शिवानी नेगी, आदि स्वजन के साथ पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, सहित कई पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।

Tags: bodydehradun-city-common-man-issuesJammumartyr Praveen Singhnewsspecial aircraftstateअंति‍म यात्रापार्थिव शरीरबलिदानी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

फ्लाइट

फ्लाइट के साथ जुड़ीं सान्या मल्होत्रा; स्टाइल, आत्मविश्वास और अपने अंदाज़ के साथ आगे बढ़ेगा भारत

10 months ago
Today’s Horoscope 19th January

Today’s Horoscope 19th January 2024 | आज का राशि फल दिनांक 19 जनवरी 2024

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

The World is Falling in Love with Ranch, and Here's a Walnut-Powered Twist

The World is Falling in Love with Ranch, and Here's a Walnut-Powered Twist

July 2, 2026

Mumbai to Witness Shapoorji Pallonji Real Estate's Biggest Multi-City Property Show

July 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)