• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लड़की को चलती ट्रेन से फेंका, 15 मिनट तक गेट से लटकी रही युवती, फिर …

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
ट्रेन

ट्रेन

लखनऊ। खजुराहो-महोबा पैसेंजर ट्रेन में एक वहशी ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। मध्य प्रदेश के छतरपुर में अपने घर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले आ रही अकेली युवती के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर दुराचार का प्रयास करने लगा। युवती के कड़े प्रतिरोध के कारण आरोपित मनमानी में सफल न हुआ तो उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया।

युवती अब मध्य प्रदेश के खजुराहो के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी कई हड्डियां टूट चुकी हैं तो शरीर पर कई गहरे घाव भी हैं। झांसी मंडल के रेल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार घटना स्थल का जायजा लिया गया है। इस मामले में जीआरपी जबलपुर और आरपीएफ झांसी की टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार वारदात मध्य प्रदेश के राजनगर (छतरपुर) के आसपास के गांव की है। यहां से 25 वर्षीय अविवाहित युवती खजुराहो-महोबा पैसेंजर ट्रेन से अपने गृह नगर बांदा जा रही थी। बोगी में साथ में बैठा एक अज्ञात युवक उससे अभद्रता करने लगा। ट्रेन चली तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गया और युवती को जबरन अपने पास खींचने लगा।

अपने बचाव में युवती ने दांतों से उसकी अंगुलियों पर काट लिया, जिससे आरोपित युवक का खून बहने लगा। इसके बाद आरोपित ने युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर उसे बालों से घसीटते हुए ट्रेन के दरवाजे पर ले जाकर चलती टे्रन से फेंक दिया।

नौकरी के लिए मन्नत मांगने बागेश्वरधाम गई थी युवती : पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह एमए पास है, लेकिन बेरोजगार है। नौकरी के लिए वह कई दिन से यहां बागेश्वरधाम मन्नत मांगने आया करती थी। गुरुवार को भी वह इसी सिलसिले में यहां आई थी और फिर खजुराहो-महोबा पैसेंजर से घर लौट रही थी।

चलती ट्रेन से धक्का दे दिया : घायल युवती के अनुसार वह अक्सर छतरपुर के बागेश्वर धाम आती है और इस बार भी वह आई थी, जहां वह ट्रेन से वापस घर बांदा जा रही थी तभी ट्रेन में तकरीबन 30 वर्षीय एक युवक मिला जो उससे छेड़-छाड़ करने लगा और मना करने पर भी नहीं माना मेरे विरोध करने पर मुझे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

Tags: Banda girl thrown from moving trainChhatarpur newslucknow-city-crimemolesting in trainnewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Volleyball Team

हरियाणा की वॉलीबॉल टीम (Volleyball Team) ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता सिल्वर

3 years ago
What is the fees of acting school in India?

What is the fees of acting school in India?

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 11, 2026

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 11, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)