ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 19, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

गोगी गैंग का ईनामी बदमाश पुलिस को धक्का देकर कड़कड़डूमा कोर्ट से फरार, पढ़िए पूरी खबर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in दिल्ली
2
गोगी गैंग

गोगी गैंग

नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट से गोगी गैंग का ईनामी बदमाश मोहित उर्फ अनुज पुलिस कर्मी को धक्का देकर हिरासत से फरार हो गया। पिछले साल मार्च में जीटीबी अस्पताल में पुलिस कर्मियों पर हमला कर साथी बदमाश कुलदीप उर्फ फज्जा को छुड़ाने के मामले में उसे पेशी पर लाया गया था। दिल्ली आर्म्ड पुलिस (डीएपी) का कांस्टेबल योगेश उसे कोर्ट लाकअप से पेशी पर लेकर गया था। कोर्ट लाकअप में तैनात एएसआइ राजेंद्र की शिकायत पर इस मामले में फरार आरोपित मोहित उर्फ अनुज और कांस्टेबल योगेश के खिलाफ फर्श बाजार थाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव भदानी सदर का रहने वाले मोहित उर्फ अनुज गोगी गैंग का शार्प शूटर है। मोहित पर आरोप था कि पिछले साल 25 मार्च को जीटीबी अस्पताल से उपचार के लिए लाए गए गैंग के साथी कुलदीप उर्फ फज्जा को भगाने के लिए उसने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाई थी। इस आरोप में उसके खिलाफ जीटीबी एन्क्लेव थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

इसी मुकदमे की सुनवाई के लिए पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को मंडोली जेल से कड़कड़डूमा कोर्ट लेकर पहुंची थी। पहले उसे कोर्ट लाकअप लाया गया। दोपहर करीब एक बजे कोर्ट लाकअप से डीएपी कांस्टेबल योगेश उसे लेकर महानगर दंडाधिकारी सलोनी सिंह के कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गया था। दोपहर 2.50 बजे कांस्टेबल ने कोर्ट लाकअप में तैनात एएसआइ राजेंद्र को बताया कि मोहित उसको धक्का देकर भाग गया है। इस पर कोर्ट परिसर में उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। कोर्ट लाकअप में तैनात एएसआइ राजेंद्र की शिकायत पर थाना फर्श बाजार पुलिस ने मोहित के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कांस्टेबल योगेश के खिलाफ भी हिरासत से आरोपित के भागने की धारा में मामला दर्ज किया गया है।

स्पेशल सेल ने किया था गिरफ्तार: स्पेशल सेल ने मोहित के साथ लारेंस बिश्नोई व अशोक प्रधान गैंग के चार बदमाशों को पिछले साल चार अक्टूबर को रोहिणी के खेरा गांव से नौ सेमी आटोमेटिक पिस्टल और 123 कारतूस लाते वक्त गिरफ्तार किया था। सेल ने दावा किया गया था कि ये बदमाश रोहिणी कोर्ट में हुई जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए टिल्लू ताजपुरिया और उसके गिरोह के कई बदमाशों मारने के लिए हथियार लाए थे। उस वक्त मोहित पर दिल्ली पुलिस 2.20 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस पर उठ रहे सवाल:  कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस हिरासत किसी अपराधी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। मोहित से पहले दो मार्च 2022 को हत्या के मामले में दोषी प्रदीप तोमर उर्फ भूरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे कोर्ट में वर्ष 2006 में न्यू उस्मानपुर इलाके में हुई हत्या के मामले में दोषी करार देने के साथ हिरासत में लेने का आदेश दिया था।

जैसे ही उसे हिरासत में लिया गया, वह फरार हो गया था। जुलाई 2018 में कृष्णा नगर इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपित शाहिद कोर्ट से फरार हो गया था। यही नहीं 23 दिसंबर 2021 को पाक्सो एक्ट के तहत आरोपित दीपक ने पुलिस हिरासत से भाग कर कड़कड़डूमा कोर्ट की छठी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली थी। इन घटनाओं से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

Tags: Delhi crime newsdelhi newsDelhi PoliceDelhi State Newsdelhi topKarkardooma courtnew-delhi-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

आरएसडी स्कूल

आरएसडी स्कूल में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

3 years ago
India

How the VF MPV 7 Can Give Indian Families Three Summers of Near-Zero Travel Costs

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In