• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

तो ऐसे हाई अलर्ट पर रहेगी खाकी: नशे में धुत था थाना प्रभारी, अधिकारियों से बात तक न कर पा रहा था, पढ़ें पूरा मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2022
in दिल्ली
0
नशे में धुत

नशे में धुत

नई दिल्ली। नशे में धुत: जहांगीरपुरी में हुई घटना के बाद राजधानी के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस उपायुक्त दिन-रात इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों के साथ दौरा कर रहे हैं। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जैसे ही पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी द्वारका साउथ थाने पहुंचे तो वहां एसएचओ बीरेंदर सिंह नशे में लड़खड़ाते मिले (नशे में धुत)।

पुलिस उपायुक्त से वह ठीक से बात भी नहीं कर सके। इसके बाद पूरे थाना परिसर की तलाशी ली गई और शनिवार सुबह 5.27 बजे बीरेंदर सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस उपायुक्त के पास बीरेंदर सिंह को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं। अभी द्वारका साउथ थाने में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार अरोड़ा को एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार देर रात सभी थाने के एसएचओ के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये उपायुक्त मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग में बीरेंदर सिंह भी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस उपायुक्त को बीरेंदर सिंह के नशे में होने का संदेह हो गया था। मीटिंग खत्म होते ही उपायुक्त तुरंत औचक निरीक्षण के लिए निकले और सीधे द्वारका साउथ थाने पहुंचे। वहां पर उपायुक्त का शक सही साबित हुआ और बीरेंदर सिंह को नशे में पाए गए।

पहले मारपीट की फिर ईटों से चेहरा कुचलकर कर दी हत्या

कराला गांव में दो दोस्तों ने मिलकर एक युवक से पहले मारपीट की और फिर ईटों से उसका चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपितों ने मृतक के कपड़े उतारे और शव को प्लाट में भरे पानी में फेंक दिया। कंझावला थाना पुलिस ने आरोपितों कराला के राजकुमार उर्फ रमन और बेगमपुर के कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल के अनुसार, कंझावला थाना पुलिस को 19 अप्रैल को कराला के शिव विहार में एक प्लाट में जोगेंद्र का शव मिला था। जोगेंद्र शिव विहार का ही रहने वाला था। इसके बाद कंझावला थाने के एसएचओ जरनैल सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

टीम ने कराला इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान पुलिस को दो लोगों पर शक हुआ। जांच के दौरान पता लगा कि एक आरोपित कराला का रहने वाला है और दूसरा बेगमपुर का। पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर कार्तिक ने बताया कि जोगेंद्र के साथ उसका कुछ विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पहले उसने राजकुमार के साथ मिलकर जोगेंद्र को पीटा। फिर उसका चेहरा कुचल दिया और शव को प्लाट में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से जोगेंद्र के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Hotel

प्रेमी के साथ होटल आई युवती का भाई के बाथरुम में मिला शव, जानिए कमरा नंबरा 901 और 924 के बीच का रहस्य

4 years ago
Galgotias University

Salesforce and Galgotias University Launch Centre of Excellence – Tableau AI Data Lab to Build Industry Ready Data Talent

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finance

Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

July 23, 2026
California Walnut

Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You ,l Want to Keep on Hand

July 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)