• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 29, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अमरोहा में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बाइकों

अमरोहा। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बरात में शामिल होकर घर लौट रहे दो सगे भाई व मासूम बेटी समेत पांच लोगों मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। एक बाइक पर दो मासूम बच्चों समेत छह लोग सवार थे। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से स्वजन में चीख पुकार मची है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

हादसा हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर आदमपुर मोड़ के नजदीक सोमवार देर शाम हुआ। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा खादर निवासी चमन सिंह की बरात सोमवार सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक गई थी। बरात में शामिल होकर गांव निवासी सतपाल बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर सतपाल के साथ उनके भाई नरेश, बिजेंद्र एवं बिजेंद्र की पांच वर्षीय बेटी छवि, सतपाल का मासूम बेटा लवकुश तथा गांव के फूल सिंह सवार थे। जबकि विपरीत दिशा से आई बाइक पर आकाश व कपिल निवासी मुहल्ला काला शहीद हसनपुर सवार थे।

दोनों बाइकों की आदमपुर थाना क्षेत्र में बनखंडी देवी आश्रम के समीप आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें फूल सिंह (55), नरेश (35), सतपाल (22), छवि पांच वर्ष तथा दूसरी बाइक सवार आकाश (26) की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गुरैठा गांव में हलचल मच गई। रोते बिलखते हुए परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे। मृतकों के स्वजन का रोते रोते बुरा हाल है। विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने मौके पर पहुंचकर स्वजन को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घायल बिजेंद्र, कपिल व लवकुश को प्राथमिक उपचार के बाद रहरा सीएचसी से हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।

हसनपुर सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Tags: amraha crime newsamroha breaking newsamroha hindi newsamroha latest newsamroha newsmoradabad-city-localnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Friend

Karnataka News : पत्नी और दोस्त के बीच अवैध संबंध का था शक, गुस्साए पति ने रेता दोस्त का गला और पी गया खून|

3 years ago
Bicycle

साइकिल से स्टंट करना वैभव को पड़ा भारी, स्टंट के दौरान बच्चे के चेहरे पर आई गंभीर चोटे|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Threads and Craft

Threads and Craft Unveils Ananta Kriti a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

July 29, 2026
Earthquake

fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

July 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)