ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन अनाज के निर्यात के संबंध में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ कर रहा है बातचीत : जेलेंस्की

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 5, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
यूक्रेन

कीव। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति इन दिनों रूस से जारी युद्ध के अलावा किसानों की पैदावार को लेकर भी चिंता में हैं। दरअसल, देश में लाखों टन अनाज निर्यात के लिए पड़ा हुआ है, लेकिन रूस के खतरे की वजह से इसको दूसरे देशों तक पहुंचाया नहीं जा रहा है। ऐसे में यूक्रेन किसानों की इस उपज को तुर्की के रास्‍ते निर्यात करने के लिए बातचीत कर रहा है। इसके लिए यूक्रेन संयुक्‍त राष्‍ट्र से भी मदद की गुहार लगा रहा है।Ukrayinska Pravda की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।

जेलेंस्‍की ने कीव में स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि इस योजना को लागू करने में कुछ दिक्‍कतें हैं। इसको हर जगह लागू करना मुश्किल होगा। बता दें कि यूक्रेन काफी मात्रा में हर वर्ष अनाज निर्यात करता है। खाद्यान्‍न की कमी वाले देश यूक्रेन से अनाज की खरीद कर अपनी जरूरत को पूरा करते हैं। राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा कि देश में करीब 22 मिलियन टन अनाज निर्यात के लिए तैयार है। लेकिन रूस के हमले की वजह से इसको बाहर नहीं भेजा जा रहा है। वहीं इस वर्ष भी रिर्काड उत्‍पादन की उम्‍मीद जताई जा रही है।

जेलेंस्‍की ने कहा कि ये सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि देश से निर्यात किया जाने वाला अनाज अपनी मंजिल तक सही सलामत पहुंच जाए। इसलिए ये बेहद खास है कि इसकी सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए। उन्‍होंने इस  बात को लेकर भी आशंका जताई कि यूक्रेन हर किसी पर विश्‍वास नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इसमें अहम भूमिका निभाने को तैयार है। जेलेंस्‍की ने कहा कि अनाज को बंदरगाहों तक पहुंचाने के लिए रेल और सड़क मार्ग का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन रूस लगातार मार्गों को अवरुद्ध कर रहा है। इतना ही नहीं काला सागर में भी उसकी मौजूदगी इस अनाज के लिए खतरे का संकेत है।

राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा‍ कि यूक्रेन समय बर्बाद किए बिना ही इस काम को पूरा करना चाहता है। उनके मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को डर है कि वैश्विक खाद्य बाजार में यूक्रेनी अनाज की कमी से और भी अधिक अस्थिरता पैदा हो सकती है। यूक्रेन ने ये भी कहा है कि वो अनाज की सुरक्षा के लिए अपने घातक हथियारों को काला सागर में तैनात कर सकता है। बता दें कि सोमवार को, अंकारा में कीव के राजदूत वासिल बोदनार ने घोषणा की कि यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले क्षेत्र से अनाज ले जाने वाले एक मालवाहक जहाज को तुर्की के सीमा शुल्क द्वारा हिरासत में लिया गया है।

Tags: Black Sergrain blocked in UkraineMagdalena AndersonotherUkraine grain exportukraine-UN-TurkeyUkrainian President Volodymyr Zelenskyworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In