ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

कार्तिक की कप्तानी में भारत ने 10 रनों से जीता दूसरा टी20 वॉर्म-अप मैच, हर्षल का तूफानी प्रदर्शन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in खेल
0
दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारत ने दूसरे वार्म-अप मुकाबले में नार्थहैम्पटनशायर को 10 रन से हरा दिया। इससे पहले भारत ने पहले वार्म-अप मैच में डर्बीशायर को 7 विकेट से हराया था। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारतीय टीम को दोनों प्रैक्टिस मैच में बैक-टू-बैक जीत मिली। दूसरे मैच में नार्थहैम्पटनशायर ने टास जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने को कहा। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। इसके बाद 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विरोधी टीम 19.3 ओवर में 139 रन पर आल आउट हो गई और भारत को जीत मिली।

हर्षल पटेल ने बनाए 36 गेंदों पर 54 रन

भारत ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए, लेकिन ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि सूर्यकुमार यादव ने निराश किया और वो भी 3 गेंदों का सामना करते हुए डक पर आउट हो गए। भारत ने अपने पहले तीन विकेट महज 8 रन पर गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने कोशिश की, लेकिन वो भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान दिनेश कार्तिक ने 26 गेंदों पर एक छक्का व तीन चौकों की मदद से तेज 34 रन बनाए तो वहीं वेंकटेश अय्यर ने 20 रन की पारी खेली। इसके बाद हर्षल पटेल ने अपना दम दिखाया और उन्होंने 36 गेंदों पर 3 छक्के व 5 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। आवेश खान और अर्शदीप सिंह ने भी डक पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि चहल दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने जो 8 विकेट गंवाए उसमें से चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।

150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नार्थहैम्पटनशायर की टीम पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के सामने धराशाई हो गई और 139 रन तक ही पहुंच पाई। इस टीम के लिए सबसे बड़ी 33 रन की पारी सैफ जैबी ने खेली तो वहीं अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, आवेश खान, चहल ने दो-दो जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और वेंकटेश अय्यर ने एक-एक विकेट लिए।

Tags: ChahalcricketDinesh KarthikHarshal PatelheadlinesIshan KishanNorthamptonshire vs IndiansSanju samson
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In