• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित HSVP फील्ड होस्टल में सुनी लोगों की समस्याएं|

गुप्ता ने बेंगलुरु में हुई 60वीं रोलर हॉकी नैशनल चैंपियनशिप में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पंचकूला के 32 मैडल विजेता खिलाड़ियों से की मुलाकात|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 2, 2023
in चंडीगढ़
0
HSVP Field

पंचकूला, 2 जनवरी– हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित HSVP Field होस्टल में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतम का संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मौके पर ही निपटान किया। जनता दरबार में बरवाला खण्ड के सरपंचों ने गांवों में विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। गुप्ता ने बताया कि सरपंच 2 लाख रूपए तक के विकास कार्य अपने स्तर पर करवा सकते हैं। इससे अधिक राशि के विकास कार्य ई-टैंडर प्रणाली के माध्यम से सरपंचों की देख-रेख में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ई-प्रणाली लागू करने का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सरपंचों से आहवान किया कि वे गांवों में होने वाले विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पड़े – Anti Narcotics Cell नें 104 ग्राम हैरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार|

गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में गांव के विकास कार्यो के लिए 10 लाख रूपए की राशि दी जाती थी, परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस राशि को बढा कर 25 लाख रुपए किया है। जनता दरबार में सीएससी केन्द्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित न होने की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए गुप्ता ने सीएससी इंचार्ज रेनु गुप्ता को दूरभाष पर निर्देश दिए कि वे स्वयं कॉमन सर्विस सेंटरों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी सीएससी केंद्रों पर दी जाने वाली नागरिक सेवाओं की रेट लिस्ट प्रदर्शित की गई हो ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे भी सीएससी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। गुप्ता से गांव बेहड़ निवासियों ने मुलाकात की और गांव में डी-प्लान के अंतर्गत चार दिवारी तथा नाले का निर्माण कार्य करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया। गांव बेहड़ में ही एक परिवार पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने की शिकायत पर गुप्ता ने पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी को दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। गांव डंडारडू निवासी सोमनाथ ने गुप्ता को बताया कि उनके साथ 2.50 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है। इस पर गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। (HSVP Field)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसके अलावा गुप्ता के समक्ष वेतन ना मिलने, स्थान्तरण, कौशल रोजगार से संबंधित, अवैध माईनिंग, सड़क निर्माण, गांव नग्गल में शीतला माता मंदिर से शमशान घाट तक सड़क निर्माण तथा डी-प्लान के तहत सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करवाने इत्यादि से संबंधित मामलों को रखा गया, जिस पर गुप्ता ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके पश्चात गुप्ता ने बेंगलुरु में हुई 60वीं रोलर हॉकी नैशनल चैंपियनशिप में विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताओं में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पंचकूला के 32 मैडल विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और कड़ी मेहनत करें ताकि वे आगे आने वाली अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर खिलाड़ियों के माता-पिता तथा कोच सत्यवान सोनी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमेन अशोक शर्मा सहित काफी संख्या में लोग भी उपस्थित थे। (HSVP Field)

Tags: ChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Gyanchand GuptaHaryanaHaryana Vidhansabha SpeakerHaryana Vidhansabha Speaker Gyanchand GuptaHSVPHSVP FieldNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulasector 6Vidhansabha Speaker
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Firing

Zirakpur के Shiva Enclave में बाउंसर को जान से मारने के लिए फायरिंग (Firing) ,ऑफिस में घुसकर बचाई जान

4 years ago
Kanda

Kanda बंधुओं ने महाराणा प्रताप को किया कोटि-कोटि नमन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

"Lighting World & Home Tech Expo" by ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

"Lighting World & Home Tech Expo" by ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)