ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नशे के खिलाफ अभियान, युवाओं को खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है, जिला पुलिस : – पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 18, 2024
in हरियाणा
0
Vikrant Bhushan

पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री शत्रुजीत कपूर के आदेशों की पालना करते हुए जिला पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हे खेलों से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से लगातार युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है। उक्त विचार पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने जिला के गांव खारिया में ग्रामीण बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने के उपरांत वहां पर उपस्थित युवाओं तथा आमजन को संबोधित करने के दौरान व्यक्त किए ।

उन्होंने कहा कि युवा उज्जवल भारत का भविष्य है , इसलिए नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलकूद तथा समाज हित की गति विधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने मां बाप के सपनों को साकार करें । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति न केवल अपना, बल्कि पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि इस बुराई को समाज से खत्म करने के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।

ये भी पड़े– Sealing Plan डबवाली जोन में 23 नाके लगाकर डबवाली पुलिस ने 663 संदिग्ध व्हीकलो को चैक करके 36 व्हीकलो के किये मोटर वाहन अधीनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ताकि अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए तथा समाज का कोई भी नागरिक उनकी पैरवी ना करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा ताकि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलकूद में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कर अपने मां-बाप ,गांव तथा इलाके का नाम रोशन करें। (Vikrant Bhushan)

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया है, तथा पुलिस जवानों की टीमें सुबह और शाम गांव में जाकर वहां के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान से जहां युवा खेलों से जुड़ेंगे वहीं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं, तथा जिला के अनेक युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा पुलिस जवानों तथा ग्रामीणों के सहयोग से जिला में अनेक खेल स्टेडियमो की सफाई कर उन्हे तैयार करवाए गए हैं, जहां पर विभिन्न खेल गतिविधियां शुरू करवाई गई हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्य धारा में के जोड़ने का है। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नशा न करने बारे जहां आमजन को जागरूक किया वही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई। संबोधन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन सेअपील की है, कि वे अपने घर, परिवार व आसपास क्षेत्र के लोगों को ड्रग एवं हिंसा से बचाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा की नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस विभाग को की निसंकोच होकर दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाऐगा। (Vikrant Bhushan)

इसके साथ-साथ यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार के नशे का आदी है और नशा छोडना चाहता है तो वह भी सम्पर्क कर सकता है। ऐसे व्यक्ति की पुलिस प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं, ग्रामीणो तथा महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में सचेत करते हुए कहा कि लोभ व लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा ना करें। उन्होंने कहा कि सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने कार्यक्रम के पश्चात गांव खारिया के सचिवालय में ग्रामीणों के साथ बैठक की तथा पुलिस विभाग से संबंधित उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए ।इस अवसर पर ऐलनाबाद के डीएसपी आजायब सिंह, रानिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम शर्मा, इंस्पेक्टर अमित बेनीवाल, गांव खारिया की सरपंच माया देवी, नंबरदार तेग बहादुर पूनिया तथा गांव चक्का के सरपंच अमर सिंह सहित अनेक युवा तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: campaignDistrict PoliceDrug AddictionHaryanaSportsVikrant Bhushanyouth
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In