ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कौन हैं आफरीन फातिमा? प्रयागराज हिंसा के बाद घर पर चला बुलडोजर, JNU से भी कनेक्शन?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आफरीन फातिमा

प्रयागराज। आफरीन फातिमा: रविवार दोपहर ट्विटर पर एक स्पेस चल रहा था। चर्चा चल रही थी कि देश शुक्रवार को मचे बवाल पर। इसी दौरान एक यूजर ने प्रयागराज में हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा का उल्लेख किया। बताया कि स्टैंड विद आफरीन फातिमा, स्टाप स्टेट टेरर व मुस्लिम लाइव्स मैटर जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

इस पर दूसरे ट्विटर यूजर ने कहा- चिंता मत करो हम भी चलाते हैं अपना हैशटैग। और शाम तक बुलडोजर तथा वर्ल्ड अंगेस्ट इस्लामिक टेरर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इसके साथ ही जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा सर्च की जाने लगी इंटरनेट मीडिया पर। वह कौन है क्या है? यही जिज्ञासा थी सबकी। बताया जा रहा है कि वह इस समय दिल्ली में है।

प्रयागराज में हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर ध्वस्तीकरण के दौरान और पहले सर्च आपरेशन के दौरान मिले आपत्तिजनक कागजात बड़ी साजिश का इशारा कर रहे हैं। उसकी बेटी आफरीन फातिमा का शाहीनबाग में चले धरना प्रदर्शन से कनेक्शन सामने आया है। वह देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम की भी नजदीकी बताई जाती है। हालांकि जिले के पुलिस अधिकारी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह पाते।

पुलिस आफरीन की पूर्व की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। आसार हैं कि कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। आफरीन फातिमा का शाहीनबाग से कनेक्शन, अन्य अवसरों पर पोस्ट किया गया आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट इंटरनेट पर छाया रहा।

जेएनयू की छात्रा आफरीन फातिमा ने संसद पर आतंकी हमले में शामिल अफजल गुरु के पक्ष में लेख भी साझा किया था। वह अपने अब्बू की तरह ही न्यायालय और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती रही है। उसके ट्विटर, फेसबुक सहित दूसरे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद एकाउंट की जांच से पता चला है कि उसने दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपित शरजील इमाम का समर्थन करते हुए कई पोस्ट किए थे।

जनवरी 2020 में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर आफरीन ने राम मंदिर फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सीएए-एनआरसी के विरोध में उसने जेएनयू से लेकर प्रयागराज तक में प्रदर्शनकारियों के बीच भड़काऊ भाषण दिए थे।

एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि जावेद पंप के घर में आपत्तिजनक साहित्य, कागजात समेत तमाम वस्तुएं मिली हैं। कुछ कागजातों में न्यायालय पर बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी है। लाहौर में उर्दू में छापी गई किताबें भी मिली हैं। प्रत्येक किताब और कागजात के सभी पन्नों का अध्ययन किया जाएगा और फिर आपत्तिजनक बात लिखने वाले की मंशा का पता लगाया जाएगा। जो भी सामग्री और कागजात मिले हैं, उसे जांच के दायरे में लाया जा रहा है। साक्ष्य के आधार पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आइजी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मास्टर माइंड की बेटी की भूमिका की जांच चल रही है। उससे जुड़ी सभी जानकारी और गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। तथ्य और साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Afreen Fatimaallahabad-city-crimebulldozer actionCM Yogi Bulldozer ActionnewsPrayagraj ViolencestateUP Violencewho is afreen fatima
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In