• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 10, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बुलडोजर की कार्रवाई में शख्स की मौत, अखिलेश यादव बाले- बुलडोजर बीजेपी राज में वसूली का नया तरीका

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बुलडोजर

बुलंदशहर। नगर में अवैध अतिक्रमण पर चले बुलडोजर ने पालिका के साथ ही प्रशासन की मुसीबत बढ़ा दी है। दो मई को अभियान के दौरान बुलडोजर की चपेट में आकर घायल अधेड़ ने शुक्रवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देर रात शव घर पहुंचा तो आक्रोशित स्वजन ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। तहरीर पर तीन ठेकेदारों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बुलडोजर भाजपा का नया बाहुबली बन गया है।

यह है मामला

कोतवाली देहात क्षेत्र में आवास-विकास द्वितीय में मोहल्ला झोपड़ी है। दो मई को पालिका के बुलडोजर ने यहां बने पक्के मकानों को ढहाना शुरू कर दिया। ठेकेदार मोहित चौधरी और उनके साथियों के बुलडोजर लेकर पहुंचने पर रोहताश ने विरोध किया। कहा कि उसके घर का निर्माण अवैध भूमि पर नहीं है। वे 70 वर्ष से यहीं रह रहे हैं, ऐसे में कार्रवाई न की जाए। मृतक के स्वजन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर तीन ठेकेदार व पांच अन्य ने जबरन बुलडोजर चला दिया था। आरोप है कि रोहिताश को ध्वस्तीकरण की टीम ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया और उस पर घर की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इससे उसकी रीढ़ बुरी तरह जख्मी हो गई। रोहताश के साथ ही उसका भाई नरेश व साला सुमित घायल हो गए। घायल रोहताश समेत तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहताश की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। स्वजन के अनुसार, उपचार के दौरान शुक्रवार को रोहताश ने दम तोड़ दिया।

सूचना से लोग हुए आक्रोशित

रोहताश की मौत की सूचना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रोहताश का शव देर शाम घर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। शव सड़क पर रखकर लोगों ने प्रदर्शन किया। मृतक रोहताश के साले गोपाल ने पालिका के तीन ठेकेदार मोहित चौधरी, हरीश चौधरी और कपिल चौधरी पुत्र हरीश चौधरी तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली देहात में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर ट्वीट किया है कि बुलडोजर भाजपा का नया बाहुबली बन गया है। अतिक्रमण के नाम पर एक गरीब के घर के मलबे में दबकर घायल हुए व्यक्ति की मौत उप्र में जनाक्रोश का कारण बन गई है। बुलडोजर चढ़ा देने की धमकी भाजपा के राज में वसूली का नया तरीका बन गया है।

Tags: action of bulldozerAkhilesh Yadav tweetedBulandshahr Crime Newsdeath during demolitionmeerut-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Satsang

Panchkula:- गुरुदेव स्वामी विश्वास जी के प्रथम निर्वाण दिवस पर विश्वास मैडिटेशन सत्संग कार्यक्रम का पंचकूला में 5 मार्च को होगा आयोजन|

3 years ago
Private part

गुस्साई पत्नी ने पति को सबक सिखाने के लिए प्राइवेट पार्ट पर डाला खौलता हुआ तेल, जाने क्या हैं मामला|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)